Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather Today: आगरा-मेरठ में सुबह रहेगी धुंध, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 08:36 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, सुबह-शाम ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा और मेरठ में आज सुबह धुंध रहेगी और न्यूनतम तापमान गिरेगा। आगरा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

    Hero Image

    यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। हालांकि दिवाली के बाद मौसम गर्म हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। दोपहर में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में अभी खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा शहर में शुक्रवार सुबह धुंध छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ 26 अक्टूबर को सक्रिय होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

    गोरखपुर का मौसम 

    गोरखपुर शहर के तापमान पर दिवाली का असर पर्व के दो दिन पहले से ही दिखने लगा था। 32 डिग्री सेल्सियस तक सिमटने वाला अधिकतम तापमान धीरे-धीरे चढ़ने लगा था। जैसे-जैसे आतिशबाजी बढ़ती गई, प्रदूषण बढ़ता गया, तापमान चढ़ता गया।

    इसी का नतीजा रहा कि गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी उत्तरोत्तर बढ़ोतरी दर्ज की गई। दीवाली से पहले गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका न्यूनतम तापमान गुरुवार को बढ़कर 21.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

    आर्द्रता ने भी गर्मी का अहसास बढ़ाने में भूमिका निभाई। इस दौरान आर्द्रता 70 प्रतिशत से नीचे नहीं आई। ऐसे में उमस बढ़ती गई। गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी, दिन में मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    बरेली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी