UP Weather Update: यूपी का मौसम अब छुड़ाएगा कंपकंपी! कई जिलों में धुंध और कोहरा से सुबह की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में धुंध और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे की स्थिति ...और पढ़ें

गर्म कपड़ों में कैद लोग। जागरण
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में मौसम में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। सुबह के समय लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। बिना पश्चिम विक्षोभ के कम तापमान से मौसम विद भी हतप्रभ है। उत्तर पश्चिम हवाओंं के चलने से यूपी के मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बात अगर तीन दिसंबर के यूपी की मौसम की करें तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ और आस-पास के इलाकों में सुबह कोहरा/धुंध रहेगी और बाद में आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा। अधिक से अधिक 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। यूपी के कई जिलों में मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा और राज्य में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
लोगों को सलाह
लोगों को सलाह दी जाती है कि रात में ठंड बढ़ने से हृदय और उच्च रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह के समय अगर उठ जाएं तो बाहर न निकलें। धूप निकलने पर ही बाहर निकलें।
आज कोहरा और तापमान में गिरावट के आसार
आगरा शहर में बुधवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह कोहरा और दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली। शहर में मंगलवार सुबह खुले क्षेत्रों, यमुना किनारा रोड समेत मैदानों में हल्का कोहरा देखने को मिला। धूप निकलने के बाद कोहरा छंट गया। सुबह की ठंड से दोपहर में धूप निकलने पर राहत रही। शाम ढलने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मेरठ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। बुधवार को सूर्योदय प्रात : 6:56 बजे और सूर्यास्त शाम : 5:21 बजे होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।