UP Weather Today: यूपी में बारिश इंतजार हुआ लंबा, गोरखपुर-कानपुर में हल्की बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे और उमस बनी रहेगी। गोरखपुर में छिटपुट बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मामूली वर्षा हो सकती है। कानपुर में बूंदाबांदी और हल्की वर्षा की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। कहीं बारिश से लोग परेशान हो रहे हैं तो कहीं लोगों को अब भी तेज बारिश का इंतजार है। गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश का इंतजार हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम....
आगरा का मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं अलीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप निकलेगी। बरेली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में बुधवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर मामूली वर्षा के आसार हैं। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है।
लखनऊ के आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। उमस बरकरार रहेगी। वहीं अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है। छिटपुट स्थानों पर मामूली वर्षा होने की संभावना है।
अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।
बहराइच में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं। कानपुर में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा संभव है।
यह भी पढ़ें- UP News: स्वच्छता पखवाड़ा में 156 घंटे लगातार चलेगा सफाई अभियान, पांच दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम
बाराबंकी में कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को दिन सामान्य रहेगा। दोपहर में धूप और बीच-बीच में बादल आते-जाते रहेंगे। तापमान बढ़ने के आसार हैं।
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि, कुमारगंज, अयोध्या के अनुसार सुल्तानपुर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।