UP Weather Update: आज से और बढ़ेगी यूपी में सर्दी, सुबह चलेगी शीतलहर! देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज से हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम धुंध छाने की संभावना है।

गर्म कपड़ों में कैद बाइक सवार। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के ज्यादातर जिलों मौसम साफ है। तेज धूप होने से दिन का तापमान तो सामान्य है, लेकिन पछुआ हवा ने न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। लखनऊ में बुधवार को दिन का पारा 28.4 डिग्री और रात का 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से राजधानी समेत पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में हल्की ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी के पूर्वानुमान हैं।
लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में गुरुवार से बढ़ेगी हल्की ठंड
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन रात के पारे में गिरावट के बाद ठंडी पछुआ हवा के रूख में बदलाव होगा। इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी थमी है। बर्फबारी थमने और पछुआ हवा के कमजोर पड़ने से मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के पारे में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
बुधवार को कानपुर, इटावा, बरेली, बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों में देर रात और तड़के ठंड ने लोगों को परेशान किया। कई जिलों में शीतलहर जैसी परिस्थितियां रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है, वहां रात में और सुबह शीतलहर जैसी परिस्थिति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: सावधान! पहाड़ों में पाला-मैदानों में कोहरा... आने वाले दिनों में कपकपाना तय
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दी दस्तक, IMD का यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध या कोहरा हो सकता है। लखनऊ में अगले दो दिन दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का पारा गिरेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।