Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather Update: सुबह धुंध और शाम को... यूपी में अब कैसा रहेगा मौसम का हाल? लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 07:32 AM (IST)

    दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह धुंध और दोपहर में धूप खिलेगी। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। आगरा में धुंध के कारण ताजमहल अस्पष्ट दिखा। गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

    Hero Image

     धुंध की वजह से मेहताब बाग व यमुना किनारा रोड से ताजमहल धुंधला नजर आया।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। दीपावली के बाद अब यूपी का मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब सुबह धुंध रहेगी। दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दीपावली पर सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    धुंध का असर दिखने लगा

     

    यूपी के कई शहरों में धुंध का असर दिखने लगा है। आगरा में मंगलवार सुबह धुंध की वजह से मेहताब बाग व यमुना किनारा रोड से ताजमहल धुंधला नजर आया।   

     

    आगरा में दिखा मौसम में बदलाव 

     

    आगरा में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला था। शाम को आसमान में आंशिक बादल छा गए थे और हल्की हवा चलती रही थी। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मंगलवार को सुबह शहर में हल्की धुंध व आंशिक बादल छाए रहे। आठ बजे के करीब धूप निकली और बादल छंटना शुरू हुए। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। 

     

     ऐसा रहा तापमान 

     

    अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।   

     

    गोरखपुर का मौसम

     

    गोरखपुर में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। चमकदार धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

     

    आज से हल्की धुंध रहेगी 

     

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार सुबह हल्की धुंध रहेगी। दोहपर में धूप खिलेगी। अभी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।