UP Weather Today: आगरा-बरेली सहित इन जिलों में अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ में मौसम बदलने वाला है, तापमान में गिरावट आएगी। आगरा में तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण जल्द ही गिरावट आएगी। बरेली में रातें सर्द होने लगी हैं और तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव
जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर के तापमान में तीन दिन बाद गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह ठंडी होने के साथ ही धुंध छाएगी। उधर, आगरा में बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। शहर में बुधवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके बाद धूप निकल आई।
दिनभर धूप निकली, लेकिन शाम के आंशिक बादल और धुंध घिर आई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 27 अक्टूबर से अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर वायुमंडल में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने ज रहा है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी और फिर गिरावट आएगी।
आज से सर्द होंगी रातें, चार डिग्री तक पारा गिरने के आसार
बरेली जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अक्टूबर का महीना अपने अंतिम चरण में है और नवंबर की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे ही रातें अब सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, कोहरा बढ़ने की संभावना है। इसके चलते रात के पारे में चार सेल्सियस तक की कमी का अनुमान है।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। चमकदार धूप निकलेगी। देवरिया व बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।