Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather News: कैसा रहेगा Diwali पर यूपी के मौसम का हाल? बारिश या तेज धूप... देखें आज का अपडेट

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 07:46 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन 22 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। लखनऊ और आसपास के जिलों में धूप खिली रही, जबकि कानपुर और उरई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 22 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहेगा।

    Hero Image

    मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। फाइल

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी है। ऐसे में सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने के बाद फिर गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि 22 अक्टूबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे पारे में गिरावट आएगी और सुबह-शाम की ठंड में वृद्धि होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया


    लखनऊ, बहराइच, सुलतानपुर और प्रयागराज और आस-पास के जिलों में धूप खिली रही। कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। कानपुर, उरई में दिन का अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इससे लोगों ने गर्मी महसूस की। वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहेगा और इसके बाद रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। इससे रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है।

     

    दो दिन में दिखेगा तापमान में अंतर

     

    अतुल कुमार सिंह बताया कि आने वाले दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रविवार को लखनऊ के अधितम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।