Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर वार, भूपेन्द्र चौधरी बोले - कांग्रेस चला रही गलत एजेंडा

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 05:56 PM (IST)

    गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष EVM से जीते तो उसे पुरुषार्थ बताते हैं पर भाजपा की जीत को बेईमानी कहते हैं। आजमगढ़ में भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में आग लगी। पीलीभीत में बंदरों के हमले से महिला की मौत हुई। हाथरस में ताई ने भतीजी की हत्या कर दी।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब ईवीएम से हुए चुनाव में जब विपक्ष जीतता है, तो उसे पुरुषार्थ लगता है, लेकिन भाजपा जीते तो कहते हैं कि बेईमानी हुई है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर आजमगढ़ से है, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की और कहा कि विपक्ष अपनी पराजय से निराश होकर ऐसी बयानबाजी कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में सीएम योगी बोले - EVM से विपक्ष जीता तो पुरुषार्थ, BJP जीते तो बेईमानी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब ईवीएम से हुए चुनाव में जब विपक्ष जीतता है, तो उसे पुरुषार्थ लगता है, लेकिन भाजपा जीते तो कहते हैं कि बेईमानी हुई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वोटर लिस्ट पर सवाल उठाना केवल बहानेबाजी है। विपक्ष की यह मानसिकता लोकतंत्र को कमजोर करती है। (यहां पढ़ें पूरी खबर...

    आजमगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस पर किया वार

    आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की और कहा कि विपक्ष अपनी पराजय से निराश होकर ऐसी बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहा है जिसे जनता माफ नहीं करेगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    फिरोजाबाद में टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में उरमुरा किरार गांव स्थित एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और श्रमिक जान बचाने के लिए भागे। दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। फैक्ट्री वासु मित्तल और नवीन अग्रवाल की बताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    पीलीभीत में बंदरों के झुंड के हमले में महिला की छत से गिरने से मौत

    पीलीभीत के अमरिया कस्बे में एक दुखद घटना घटी। जायदा बेगम नाम की एक महिला छत पर चाय नाश्ता कर रही थी तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला घबराकर छत से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक है। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    जलन में ताई ने मार दी बच्ची, हाथ-पैर और मुंह बांधा

    हाथरस के मऊ गांव में एक ताई ने अपनी छह वर्षीय भतीजी अनन्या की गला घोंटकर हत्या कर दी। जलन में उसने बच्ची के हाथ-पैर और मुंह बांधकर शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। बच्ची के पिता ने बेटा होने पर धार्मिक अनुष्ठान कराया था जिससे ताई उनसे जलती थी। पुलिस ने आरोपी ताई सोमवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    छांगुर गिरोह के खि‍लाफ इसी महीने आरोप पत्र दाखि‍ल करेगा ED

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जलालुद्दीन उर्फ छांगुर गिरोह के खिलाफ मतांतरण मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है। ईडी ने दुबई की कंपनी के जरिए करोड़ों की मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाए हैं। छांगुर और उसके साथियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं और उनके खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन पाया गया है। ईडी मामले की गहनता से जांच कर रहा है। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    comedy show banner
    comedy show banner