Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती करेंगी शक्ति प्रदर्शन, नवजात को फ्रीज में रख सो गई मां

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 05:59 PM (IST)

    कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा लखनऊ में राज्य स्तरीय आयोजन कर रही है जिसमें पांच लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने की तैयारी है। मायावती 9 साल बाद प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। मुरादाबाद में 15 साल के मासूम को फ्रीजर में रख मां सो गई। गणेश विसर्जन के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या की गई।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कई चुनावों से कमजोर पड़ी बसपा कांशीराम की पुण्यतिथि पर अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं नया उत्साह जगाने के साथ विरोधियों को ताकत दिखाने की भी कोशिश करेगी। पार्टी संस्थापक की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बने स्मारक पर राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा और उसमें पांच लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए वर्तमान में चल रहे सांगठनिक कार्यों को भी रोक दिया गया है। पुण्यतिथि आयोजन के बाद चुनावी अभियान को गति दी जाएगी। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन के पुनर्गठन के बाद हुई पहली राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    15 दिन के बेटे को फ्रीज में रख मां सो गई

    मानसिक रोगी महिला ने 15 दिन के बच्चे को फ्रीजर में डाल दिया। शुक्र तो यह रहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्वजन ने बच्चे को फ्रीजर से निकाला। महिला बच्चे को फ्रीजर में रखने के बाद सो गई थी। दरअसल यह मामला करूला क्षेत्र का है। मानसिक रूप से कमजोर है।

    मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कार्तिकेय गुप्ता के अनुसार, महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से पीड़ित होने की वजह से इस तरह का कार्य कर रही है। महिला ने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद वह पोस्टपार्टम बीमारी से ग्रसित हो गई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-आईटीआई में बनाएं काउंसिलिंग सेल

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अब हर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में करियर काउंसिलिंग सेल खोला जाना चाहिए।

    इन काउंसिलिंग सेल के जरिये छात्रों को पढ़ाई के साथ ही उद्योग, बाजार और विदेशों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश और राज्य में किस तरह का मैनपावर चाहिए, इसका आकलन कर युवाओं को उसी के अनुरूप स्किल कराया जाए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    गणपति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या

    मेरठ के दौराला रोड पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई आरोपी फरार है। शनिवार को जिम में विवाद के बाद विसर्जन यात्रा में दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

    शेखर नामक युवक ने बाबी गौतम के सीने में चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना का गणपति विसर्जन से कोई संबंध नहीं है और आरोपी की तलाश जारी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    जालौन में दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत

    रविवार की सुबह 10 बजे कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शहीद नगर निवासी 45 वर्षीय सेवाराम व 35 वर्षीय माता प्रसाद उर्फ कल्लू बाइक से उरई आ रहे थे। इसी दौरान झांसी कानपुर हाईवे पर गोविंदम ढाबा के सामने ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

    जिससे सड़क पर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    मथुरा में 40 गांवों के 7000 लोग प्रभावित

    यमुना अब रौद्र रूप में हैं। शनिवार की रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 167.30 मीटर तक पहुंच गया था। रविवार की सुबह तक यमुना का जलस्तर बढ़कर 167.44 मीटर पहुंच गया। इससे वर्ष 2023 में आई बाढ़ में हुए जलस्तर का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2023 मेंं आई बाढ़ के दौरान यमुना का जलस्तर 167.37 मीटर रहा था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    comedy show banner
    comedy show banner