Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: CM योगी ने कृष्ण जन्मभूमि में पूजा की, यमुना में गैस पाइपलाइन फटी; DJ बजाने पर हत्या

    Krishna Janmashtami in Braj | आज मथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। ब्रज में सीएम योगी ने 654 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। योगी ने कृष्ण जन्मभूमि में पूजा भी की। बागपत में यमुना में गैस पाइप लाइन फटने से अफरातफरी मची। मेरठ में हाई म्यूजिक बजाने पर बेटी के सामने पिता की हत्या कर दी गई।

    By Sakshi Gupta Edited By: Sakshi Gupta Updated: Sat, 16 Aug 2025 05:56 PM (IST)
    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कान्हा के ब्रज में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गए। योगी ने भागवत भवन, गर्भगृह के साथ ही ठाकुर केशवदेव और योगमाया का दर्शन पूजन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांचजन्य प्रेक्षागृह में सीएम ने 654 करोड़ की 118 विकास योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास किया।सीएम ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए तीस हजार करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    यमुना में धमाके के साथ 15-20 फीट तक उछला पानी

    बागपत के मवीकलां में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के पास यमुना नदी से गुजर रही गैस पाइप लाइन दो स्थानों से लीकेज हो गई। इस दौरान हवाई जहाज क्रैश का शोर मच गया। चारों ओर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई। उन्होंने कहा कि संयोग से बड़ा हादसा होने से टल गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    बेटी की बर्थडे पार्टी में हाई म्यूजिक बजाने पर हत्या

    मेरठ में रेलवे रोड थाने के मछेरान में शुक्रवार की रात बेटी के 12वें जन्मदिन पर तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने का पड़ोसी अय्यूब ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में डंडों से मारपीट शुरू हो गई। डंडा पिता अब्दुल के सिर पर लगने से खून बहने लगा। परिवार के लोग उसे प्यारे लाल अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    संभल में चेहल्लुम के जुलूस में अचानक घुसे सांड़ ने मचाया तांडव

    नखासा थाना क्षेत्र में चेहल्लुम के जुलूस में अचानक घुसे सांड़ ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को उसने उठा उठाकर पटका। इससे जुलूस में आपका तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। करीब 30 मिनट तक जुलूस सांड़ के जाने के बाद आगे बढ़ा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म

    औरैया के एक गांव में इस बार मामा-भाजी के रिश्ते शर्मसार हुए है। कुदरकोट के एक गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी ही मैनपुर के एक गांव निवासी 17 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह गांव में ही रहने वाले अपने दूसरे मामा व मामी को खून से लथपथ पीड़िता ने जब यह बात बताई तो वह सभी दंग रह गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    गंगा में उफान, खतरे के करीब पहुंचा जलस्तर

    कानपुर में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर लगातार बढ़ते हुए चेतावनी और खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। गंगा किनारे बसे गांवों में खेतों तक पानी भर गया है और बस्तियों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)