Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat : लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत पौने आठ घंटे में तय करेगी 526 किलोमीटर की दूरी, छह दिन संचालन

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 08 Nov 2025 04:56 PM (IST)

    Lucknow-Saharanpur Vande Bharat: लखनऊ और सहारनपुर से सीतापुर के नैमिष धाम की यात्रा अब और आसान हो गई है। सीतापुर से पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी शुरू हो रही है। ट्रेन को आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने रवाना किया। 

    Hero Image

    लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत

    डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ: देश और प्रदेश की धार्मिक नगरी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देने के अभियान में लगी नरेन्द्र मोदी सरकार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश को दो वंदे भारत एक्सप्रेस का उपहार दिया है।

    लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत सीतापुर होकर सहारनपुर जाएगी जबकि वाराणसी-खजुराहो एक्सप्रेस प्रयागराज और चित्रकूट के रास्ते अपना सफर पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र से सभी वंदे भारत को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

    लखनऊ-सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार से शुरू हो गई। ट्रेन के लखनऊ जंक्शन से शुभारंभ के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश भी मौजूद थे। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर अन्य दिन सुबह 05:00 बजे चलकर सहारनपुर 12:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 526 किमी की दूरी की यात्रा को 07:45 घंटे में तय करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ और सहारनपुर से सीतापुर के नैमिष धाम की यात्रा अब और आसान हो गई है। सीतापुर से पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी शुरू हो रही है। ट्रेन को आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने रवाना किया। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज होते हुए खजुराहो के लिए भी वंदे भारत सेवा शुरू हो गई। जिससे इन धार्मिक स्थलों तक पहुंचना सुगम हो जा गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने अवकाश के दिन भी शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी की थी।

    2014 के बाद से देश के हर क्षेत्र में प्रगति 

    सहारनपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2014 के बाद से देश के हर क्षेत्र में प्रगति हासिल हुई है। कृषि, विज्ञान से लेकर डिफेंस सेक्टर तक भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। कहने में गौरव हो रहा है कि 2014 के बाद से भारतीय रेल ने नया मुकाम हासिल किया है। रेलवे को नई दिशा मिली है। अमान परिवर्तन के साथ 95 प्रतिशत रेल लाइन का विद्युतीकरण हो गया है। 2014 से पहले नई रेल लाइन तो दूर की बात है उस समय चल रहे काम को करने में गति नहीं मिलती थी। प्रधानमंत्री ने रेलवे को गति दी, उसे स्मार्ट भी बनाया। जम्मू कश्मीर तक रेल पहुंचाकर दुनिया को एक संदेश दिया। गोमती नगर रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। चारबाग स्टेशन की दूसरी ओर नया स्टेशन बन रहा है।
    लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत
    ट्रेन 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर से 5.55 बजे, शाहजहांपुर से 7.10 बजे, बरेली से 8.08 बजे, मुरादाबाद से 9.27 बजे, नजीबाबाद से 10.45 बजे,रुड़की से 11.40 बजे होते हुए सहारनपुर दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस भी सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होकर रुड़की से 3.45 बजे, नजीबाबाद से शाम 4.40 बजे, मुरादाबाद से 6.10 बजे, बरेली से 7.33 बजे, शाहजहांपुर से 8.38 बजे, सीतापुर से 9.50 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 11 बजे पहुंचेगी।
    वाराणसी -खजुराहो वंदे भारत
    वाराणसी से सप्ताह में छह दिन ट्रेन 26422 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5.25 बजे चलकर विंध्याचल 6.55 बजे, प्रयागराज छिवकी से सुबह आठ बजे, चित्रकूट धाम से 10.05 बजे, बांदा से 11.08 बजे, महोबा से 12.08 बजे रवाना होकर खजुराहो दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 26421 वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर महोबा से शाम 4.18 बजे, बांदा से शाम 5.13 बजे, चित्रकूट धाम से शाम 6.13 बजे, प्रयागराज छिवकी से रात 8.20 बजे, विंध्याचल से रात 9.10 बजे होते हुए वाराणसी रात 11 बजे पहुंचेगी।