Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 1.32 लाख परिषदीय स्कूलों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, अब तक 90 लाख से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 01:01 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का माहौल है। सुबह की प्रार्थना सभाओं में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गान हो रहा है, जिसमें लाखों विद्यार्थी शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ाना है। पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह की प्रार्थना सभाओं में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गान हो रहा है। इसमें अब तक 90 लाख 87 हजार से अधिक विद्यार्थी जुड़ चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी शुरुआत सात नवंबर से की है, जो अगले वर्ष नवंबर तक जारी रहेगा। प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के करीब 1.48 करोड़ बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अनुसार पूरे वर्षभर वंदे मातरम थीम पर सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    इनमें निबंध लेखन, चित्रकला, देशभक्ति गीत, वाद-विवाद, नाटक, लोककला प्रदर्शन और रचनात्मक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला शामिल होगी। इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य विषय वंदे मातरम और राष्ट्रप्रेम रहेगा। विभाग का उद्देश्य है कि वर्ष के अंत तक सभी नामांकित विद्यार्थियों को इस राष्ट्रगीत अभियान से जोड़ा जाए, ताकि हर बच्चे के मन में भारत माता के प्रति गर्व और सम्मान की भावना और गहराई से स्थापित हो सके। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति, आत्मगौरव, अनुशासन और एकता की भावना को और मजबूत करेगा।