यूपी की महिलाएं UN हाउस में बताएंगी जल जीवन मिशन से आए बदलाव की गाथा
नई दिल्ली के संयुक्त राष्ट्र संघ के ऑफिस में उत्तर प्रदेश की जिन पांच महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। उनमें झांसी के बामेर गांव की भारती इमिलिया गांव की रीना अहिरवार रामप्यारी बेबी और शीला शामिल हैं। इन सभी महिलाओं की कहानी महिला सशक्तिकरण की भी मिशाल है। कैसे इन्होंने अपने और अपने गांव के लोगों के जीवन को जल जीवन मिशन के जरिए बदला।

लखनऊ। देश के अलग अलग राज्यों के बाद अब दुनिया के दूसरे देश भी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन के जरिए आए बदलाव को जानेंगे। जल जीवन मिशन के जरिए लोगों के जीवन को बदल रहीं पांच महिलाएं शुक्रवार को नई दिल्ली के UN हाउस में देश दुनिया के जल विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुतीकरण देंगी। ये महिलाएं बताएंगी की कैसे जल जीवन मिशन के जरिए पहुंचे हर घर नल से शुद्ध जल ने बुंदेलखंड और पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाया है। साथ ही रोजगार के अवसर भी मुहैया कराया है।
इन पांच एफटीके महिलाओं को किया गया आमंत्रित
नई दिल्ली के संयुक्त राष्ट्र संघ के ऑफिस में उत्तर प्रदेश की जिन पांच महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। उनमें झांसी के बामेर गांव की भारती, इमिलिया गांव की रीना अहिरवार, रामप्यारी, बेबी और शीला शामिल हैं। इन सभी महिलाओं की कहानी महिला सशक्तिकरण की भी मिशाल है। कैसे इन्होंने अपने और अपने गांव के लोगों के जीवन को जल जीवन मिशन के जरिए बदला।

ये सभी महिलाएं जल जीवन मिशन के आने के बाद से फील्ड टेस्ट किट के जरिए पानी की जांच करती हैं। इसके लिए इन्हें प्रति जांच 20 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। UN हाउस में ये महिलाएं बताएंगी कि कैसे जल की जांच FTK के माध्यम से की जाती है। इसका लाइव डिमॉन्सट्रेशन भी देंगी। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के जरिए ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल पहुंचाकर बड़े पैमाने पर बीमारियों पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।
क्या आपने जल गुणवत्ता जाँच कराया?#JalJeevanMission ग्रामीण घरों तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने के अपने लक्ष्य के साथ ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है।
— Jal Jeevan Mission I #HarGharJal #JalJeevanMission (@jaljeevan_) March 6, 2025
अब तक, एफटीके के माध्यम से जल के परीक्षण के लिए लगभग 25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।https://t.co/6r1tg16tnO pic.twitter.com/wX60gQqa9X
अब तक 4.80 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है FTK ट्रेनिंग
प्रदेश में हर घर नल से पहुंचने वाले जल की जांच के हर गांव में पांच महिलाओं को FTK जांच की ट्रेनिंग दी जाती है। जिससे महिलाएं अपने गांव में ही रहकर जल की गुणवत्ता की जांच कर सकें। पूरे प्रदेश में अब तक 4.80 लाख महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट यानी FTK की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। पानी की जांच के लिए महिलाओं को किट मुहैया कराई जाती है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।