Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी चौकसी, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा बल करेंगे सख्त निगरानी

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:18 PM (IST)

    बिहार में आगामी चुनावों के मद्देनजर महाराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके। सीमा सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियां मिलकर काम करेंगी और अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।

    Hero Image

    बिहार चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महराजगंज में भी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासन, पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान बिहार से लगी महराजगंज सीमा पर चौकसी बरतने पर सहमति बनी। बैठक में चुनाव अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्कता, चुनाव को प्रभावित करने वाले अवैध सामान की रोकथाम और जब्ती की कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो इसके लिए महराजगंज में भी सतर्कता बरती जा रही है।

    चुनाव अवधि के दौरान पुलिस बलों की गश्त बढ़ाई जाए और बिहार की सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि सीमा से सटे थाना क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है। पैदल से लेकर वाहनों पर सफर करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

    पुलिस टीम द्वारा सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को रोका जा सके। सशस्त्र सीमा बल सेक्टर गोरखपुर के उप महानिरीक्षक मुन्ना सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

    नेपाल व बिहार प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल से तस्करी और सीमा पार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसकी रोकथाम के लिए अधिकारियों से समन्वय बना कर कार्य किया जा रहा है। एसएसबी सेक्टर मुख्यालय बेतिया के उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रमण्यम ने बताया कि नेपाल, यूपी व बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जिससे संयुक्त टीम आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रख सके।

    बैठक में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे, कमांडेंट 22वीं वाहिनी महराजगंज शक्ति सिंह ठाकुर तथा 65वीं वाहिनी बगहा के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा उपस्थित रहे।