महराजगंज वासियों के लिए खुशखबरी, मिली पांच नई बसों से अब सफर होगा और भी आसान
जिले में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पांच नई बसें शुरू की गई हैं। चार बसें महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर चलेंगी जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। निचलौल-चिउटहा होते हुए गोरखपुर के लिए भी एक नई बस सेवा शुरू की गई है। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शासन परिवहन निगम की सेवाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहा है।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। परिवहन सुविधा को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले को पांच और नईं बसें मिली है। इसमें यह चार बसे महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दौड़ेंगी, जबकि निचलौल-चिउटहा होते हुए गोरखपुर के लिए एक नई बस सेवा शुरू की गई है। ऐसे में यात्रियों को सफर सुगम हो सकेगा।
शनिवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन बसों का शुभारंभ किया। इसके बाद जिले में एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया। रेल की सुविधा से वंचित जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की बस सेवा ही एक मात्र साधन है। नई बस मिलने से महराजगंज बस डिपो में वर्तमान में अनुबंधित बस सहित कुल 67 बसें हो गई हैं।
गोरखपुर, दिल्ली, बनारस, लखनऊ सहित अन्य लोकल मार्गों पर बसों की सुविधा है। लेकिन फरेंदा जाने वाले यात्रियों के लिए केवल एक ही बस सेवा थी, जिसके कारण फरेंदा में नौकरी पेशा करने वाले अथवा पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के आवागमन में दिक्कत होती थी।
इस समस्या को संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम की तरफ से इस मार्ग पर चार बसें चलाई जाएंगी। इसमें एक बस महराजगंज-बृजमगनंज होते हुए फरेंदा जाएंगी। दो बसें महराजगंज-फरेंदा तक जाएंगी। एक बसे महराजगंज-फरेंदा होते हुए सोनौली तक जाएंगी। जबकि एक बस निचलौल-चिउटहा होते हुए गोरखपुर तक जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Maharajganj News: छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़, सहेली सहित चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शासन परिवहन निगम की सेवाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। इसीक्रम में महराजगंज बस स्टेशन से बृजमनगंज, फरेंदा, सोनौली अौर निचलौल-चिउटहा- गोरखपुर मार्ग पर बस सेवा बढ़ाई गई है। अभी और नई बसें आने वाली है। इन बसों को ग्रामीणों मार्गों से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।