Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharajganj: दो महिला लेखपाल खेलेंगी राष्ट्रीय स्तर पर लान टेनिस गेम, UP की टीम में हुआ चयन

    तहसील में तैनात लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव व प्रिया सिंह लान टेनिस खेलने में माहिर है। 19 अगस्त को जिले स्तर पर हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दोनो लेखपालों ने सहभाग किया। जिले पर चयन के बाद 26 अगस्त को लखनऊ के के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी परचम लहराया। उनके चयन की सूचना पर अधिकारियों ने बधाई देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Thu, 21 Sep 2023 05:55 PM (IST)
    Hero Image
    लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव (बाएं) और प्रिया सिंह (दाएं)। जागरण

    संवाद सूत्र, महराजगंज : तहसील में तैनात दो महिला लेखपालों का चयन उत्तर प्रदेश की सिविल सर्विसेज लान टेनिस टीम में हुआ है। उदयपुर राजस्थान के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में 23 सितंबर से यह प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में भारत के अधिकांश प्रदेशों की टीमें सामिल होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तहसील में तैनात लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव व प्रिया सिंह लान टेनिस खेलने में माहिर है। 19 अगस्त को जिले स्तर पर हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दोनो लेखपालों ने सहभाग किया। जिले पर चयन के बाद 26 अगस्त को लखनऊ के के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी परचम लहराया।

    अमिताभ बच्चन स्पोर्ट कांप्लेक्स प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनो महिला लेखपालों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रियोगिता में दर्ज करा लिया।

    उनके चयन की सूचना पर तहसील के एस डी एम राजित राम गुप्ता, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह व न्यायिक तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी समेत सभी कर्मचारियों ने महिला लेखपालों को बधाई देकर उनका उत्साह वर्धन किया। एसडीएम ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनो महिला लेखपालों को अवकाश स्वीकृत किया गया है।