Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में गर्भवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप, ससुरालवाले फरार

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 01:05 PM (IST)

    मैनपुरी के थोरवा गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश कर रही है।

    Hero Image

    प्रियंका की फाइल फोटो इंसेट में।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। गांव थोरवा में 25 वर्षीय गर्भवती महिला की शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस बीच ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने फंदे से शव उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

     

    औंछा क्षेत्र के गांव थोरवा निवासी दीपक कुमार की शादी वर्ष 2021 बेवर क्षेत्र के गांव शीलवंत की रहने वाली 25 वर्षीय प्रियंका के साथ हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती थीं। शनिवार रात को खाना खाने के बाद प्रियंका सोने की कहकर कमरे में चली गईं। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आईं तो स्वजन ने अंदर जाकर देखा। जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

     

    पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, ससुरालीजन घर छोड़ हुए फरार

     

     

    जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर औंछा इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुुंचे और शव फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता जहां पिता बृजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी शिकायत पुत्री ने कई बार की तो ससुरालियों को समझाया भी, लेकिन वह लोग माने नहीं।

    शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब पति दीपक, जेठानी रेखा, चचिया ससुर शिवपाल ने प्रियंका की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    इस संबंध में औंछा इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।