Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Spanish Tourist को पसंद आया मैनपुरी, भगवान शिव की पूजा कर भारतीय शादी के देखे रीति-रिवाज

    By Vipin Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 19 Nov 2025 07:14 PM (IST)

    मैनपुरी के भांवत गांव में स्पेन के पर्यटक घूमने आए। होमस्टे में उनका स्वागत हुआ और उन्होंने भारतीय भोजन का स्वाद लिया। उन्होंने एक भारतीय शादी में भाग लिया और खूब आनंद लिया। पर्यटकों ने गांव में घूमकर भारतीय संस्कृति को देखा, मंदिर में पूजा की और तालाब से सिंघाड़े तोड़कर खाए। उन्हें भारतीय रहन-सहन बहुत पसंद आया।

    Hero Image

    मैनपुरी के गांव भावंत में बने शिव मंदिर में पूजा करतीं स्पेन से आईं पर्यटक। फोटो: जागरण

    संसू, जागरण. अजीतगंज (मैनपुरी)। ब्लाक जागीर क्षेत्र के भांवत गांव में मंगलवार देर रात स्पेन के पर्यटक घूमने के लिए आए। वह रात में होमस्टे में रुके। यहां उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया। रात में एक भारतीय शादी में भी पर्यटक शामिल हुए। महादेव के दर्शन किए। तालाब पर पहुंचकर नाव में बैठकर सिंघाड़े तोड़कर उनका स्वाद भी चखा। उन्हें यह भारतीय फल पसंद आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की रात में ट्रांसलेटर पायल प्रजापति के साथ स्पेन से संदरा, रोडरिगुस, बोनीनो भांवत गांव आए। यहां रोहित होमस्टे पर विश्राम सिंह ने पर्यटकों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पर्यटकों ने मिट्टी के बर्तनों में भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

    रात्रि में विदेशी पर्यटक खरपरी रोड स्थित एबीएस गार्डन में भारतीय शादी में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने शादी में जमकर आनंद लिया। इस दौरान लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते भी नजर आए। इसके बाद बुधवार सुबह विदेशी पर्यटकों ने भांवत गांव में पैदल घूमकर भारतीय रहन-सहन को दिखा और तारीफ की।

    इस दौरान उन्होंने साड़ी पहने भारतीय महिलाओं से बातचीत भी की। गांव स्थित पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर पर पहुंचकर उन्होंने मंदिर के बारे में जानकारी ली और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

    साथ ही उन्होंने घड़ा में रई से मट्ठा चलाया और चक्की से आटा पीसा। इसके बाद गांव स्थित तालाब पर पहुंचकर नाव से उन्होंने सिंघाड़े को तोड़ा और खाकर तारीफ की।