Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देव दीपावली पर मथुरा में यमुना के घाट दीपों से होंगे जगमग, ये है मान्यता

    By Navneet Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 05 Nov 2025 12:29 PM (IST)

    देव दीपावली (Dev Deepawali 2025) पांच नवंबर 2025 यानी आज कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जा रही है। मान्यता है कि चार्तुमास में ब्रज में देवताओं का वास रहता है। मथुरा में यमुना के घाटों पर दीपदान कर आज देवताओं को विदा किया जाएगा। 

    Hero Image

    प्रतीकात्मक चित्र।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा देव दीपावली महोत्सव का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को किया जाएगा। घाटों को सवा लाख दीपों से जगमग किया जाएगा। प्रयाग घाट स्थित सरस्वती भवन में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    समिति के पदाधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन की तैयारी कर ली गई है। घाटों को सजाया जाएगा। 25 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। इनमें से छह घाट यमुना पार के होंगे।

    मुख्य आयोजन राजा घाट पर होगा। हार्न बजाकर दीप जलाने का संदेश दिया जाएगा। शाम पांच बजे से आयोजन किया जाएगा। दीपक जलाने की व्यवस्था समिति के सदस्यों व स्कूल के बच्चों पर होगी। राजा घाट पर भजन संध्या होगी। दीपदान करने से देवता व पूर्वज खुश होते हैं।

    देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा कृष्ण गंगा घाट से ध्रुव घाट तक आयोजन किया जाएगा। समिति के महामंत्री आचार्य बृजेंद्र नागर ने बताया कि देव दीपावली पर देवताओं को विदाई दी जाती है। चातुर्मास में देवताओं का ब्रज में वास रहता है।