Saint Premanand: गणपति अर्थव शीर्षव का पाठ सुनकर प्रसन्न हुए संत प्रेमानंद, मनोज जोशी ने लिया आशीर्वाद
फिल्म अभिनेता मनोज जोशी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने संत को गणपति अर्थव शीर्षव का पाठ सुनाया, जिससे संत बहुत प्रसन्न हुए। जोशी ने बताया कि वे एक रंगमंच कलाकार हैं और उनका 'चाणक्य' नाटक पिछले 37 वर्षों से चल रहा है, जिसका मंचन उन्होंने मथुरा के ब्रजरज उत्सव में भी किया था।

मनोज जोशी ने लिया संत प्रेमानंद से आशीर्वाद।
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। श्रीराधाजी के साधक संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने उन्हें जब गणपति अर्थव शीर्षव का सस्वर पाठ किया तो संत प्रेमानंद मुग्ध हो गए। संत प्रेमानंद ने उनकी सराहना की।
परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने प्रणाम करते हुए कहा मैं रंगमंच का कलाकार हूं।
मनोज ने कहा, आज दर्शन की इच्छा थी, मिल गए
मनोज जोशी ने कहा, कि कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। पिछले चालीस वर्षों से काम कर रहा हूं और चाणक्य नाम का प्रसिद्ध नाटक पिछले 37 वर्षों से कर रहे हैं। जब में 19 वर्ष का था तब शुरू किया और 23 वर्ष में गुजराती में नाटक की शुरुआत की। मथुरा में ब्रजरज उत्सव में चाणक्य का मंचन किया। आज आपके दर्शन की इच्छा थी तो आज दर्शन मिल गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।