Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोहरे में नहीं आएगी दिक्कत, ट्रेनों और रोडवेज बसों के लिए किए जा रहे हैं इंतजाम

    By Navneet Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 22 Nov 2025 07:33 PM (IST)

    मथुरा में रेलवे और रोडवेज ने कोहरे से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनों में एंटी फाग डिवाइस और बसों में आल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं। पटरियों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। चालकों को धीमी गति से बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षित संचालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    Hero Image

    रोडवेज बस में बल्ब बदलता मैकेनिक।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कोहरे में सुरक्षित संचालन को लेकर रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। कोहरे में ट्रेन संचालन एंटी फाग डिवाइस से किया जाएगा।

    आवश्यकता होने पर ट्रेनों का संचालन माडीफाइड सिग्नल प्रणाली पर किया जाएगा। पटरियों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। बसों में आल वेदर बल्ब लगवाए जा रहे हैं। ये बल्ब कोहरे को चीरने में कामयाब होंगे और संचालन प्रभावित नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे प्रशासन कोहरे में सुरक्षित ट्रेन संचालन की तैयारियां कर रहा है। कार्यशाला आयोजित कर कर्मचारियों को जानकारी दी जा रही है। सर्दियों में पटरी के चटकने का भी डर बना रहता है। इसके लिए पटरियों की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।

    दो किमी ट्रैक की पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी दो ट्रैक मैन पर है। कोहरा होने पर एंटी फाग डिवाइस से ट्रेन संचालन किया जाता है। एंटी फाग डिवाइस ग्लोबल पोजीशनिग सिस्टम पर आधारित है। डिवाइस में रूट के सभी सिग्नल व क्रासिग की जानकारी होती है।

    यह डिवाइस लोको पायलट को 500 मीटर पहले सिग्नल व क्रासिंग की जानकारी दे देता है। एक किलोमीटर पहले ही डिवाइस का अलार्म बजने लगता है, इससे लोको पायलट सतर्क हो जाते हैं।

    कोहरा ज्यादा होने पर मोडीफाइड सिग्नल प्रणाली का सहारा लिया जाता है। आटोमैटिक सिग्नल में एक सेक्शन में एक के पीछे एक गाड़ी दौड़ती है, लेकिन मोडीफाइड सिग्नल में एक सेक्शन में केवल दो गाड़ी संचालित की जाती हैं।

    पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं।

     

    आल वेदर बल्ब से होगा बस संचालन

     

    राज्य सड़क परिवहन निगम ने कोहरे से लड़ने की तैयारी की है। कोहरे में दृश्यता कम होेने पर ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं देता है। इसलिए बसों में आल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं। कोहरे में धीमी गति से बस चलाने के लिए चालकों को निर्देश किया गया है।

    ज्यादा कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर बस खड़ा करने को कहा गया है। निगम द्वारा 195 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के इंडीकेटर सही कराने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। लगी खिड़कियों की भी मरम्मत कराई जा रही है।