चार बच्चों का बाप घर ले आया दूसरी औरत, पत्नी ने सौतन का किया विरोध तो दी ये खौफनाक सजा
समीपतर्वी गांव की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति दूसरी महिला (सौतन) को घर लाया है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

संवाद सूत्र, सुरीर। काहे सैंया तेरी मेरी बात बने नाहीं, सौतन कन्ने क्या है जो मेरे कन्ने नाहीं। दयावान फिल्म का यह गाना समीपतर्वी गांव की एक महिला पर चरितार्थ हो रहा है। उसका पति घर में सौतन ले आया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
यह मामला सुरीर के समीपवर्ती गांव औहावा का है। यहां एक कथावाचक युवक चार बच्चों का पिता है। पहली पत्नी होने के बावजूद करीब तीन माह पहले वह दिल्ली की एक युवती को शादी कर घर ले आया है। इसके बाद वह अब पहली पत्नी को कोई भाव नहीं दे रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पहले सौतन के कहने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई है। इतना ही नहीं वह बच्चों समेत उसे घर से निकालने की धमकी देता है। पीड़िता ने अपने साथ हो रहे अत्याचार का प्रार्थना पत्र में दर्द बयां करते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।