Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Chhati: वृंदावन में ठाकुरजी का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भक्तों को टॉफी-खिलौने और कपड़े बांटे गए

    वृंदावन के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर राधादामोदर मंदिर में श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव में लड्डूगोपाल का महाभिषेक हुआ और भक्तों को उपहार बांटे गए। मंदिर सेवायतों ने पंचगव्य से अभिषेक किया और भक्तों को टॉफी खिलौने कपड़े वितरित किए। ठाकुरजी को कढ़ी-चावल का विशेष प्रसाद परोसा गया और ब्रज की महिलाओं ने बधाई गायन किया।

    By Vipin Parashar Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 21 Aug 2025 08:56 PM (IST)
    Hero Image
    भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव में गाई बधाई

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव तीर्थनगरी के मंदिरों में उल्लासपूर्वक मनाया। मंदिरों में ठाकुरजी के महाभिषेक के बाद नंदोत्सव में भक्तों को उपहार लुटाए गए। लेकिन, अब ठाकुरजी के जन्म को छह दिन होने पर गुरुवार को उनका छठी उत्सव भी उल्लास पूर्वक मनाया। ठाकुर राधादामोदर मंदिर में मंदिर सेवायत और भक्त श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव में बालस्वरूप लड्डूगोपाल का महाभिषेक किया तो भक्तों को उपहार बांटे गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सप्तदेवालयों में शामिल ठाकुर राधादामोदर मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया। मंदिर सेवायतों ने सुबह भगवान के बालस्वरूप लड्डूगोपाल का पंचगव्य से महाभिषेक किया। मंदिर सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी की अध्यक्षता में ठाकुरजी का छठी महोत्सव मनाया गया।

    सुबह भगवान लड्डूगोपाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल इत्यादि के मिश्रण से वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक हुआ और मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों के बीच ठाकुर जी के छठी महोत्सव की बधाई लुटाई गई।

    भक्तों को मंदिर सेवायतों ने ठाकुरजी के छठी महोत्सव की खुशी में टाफी, बिस्किट, खिलौने, कपड़े, बर्तन और ठाकुरजी के खजाने के रूप में पैसे लुटाए हैं। ठाकुरजी का दिव्य शृंगार कर नजर उतारी गई। ठाकुरजी को राजभोग में कढ़ी चावल विशेष रूप से परोसे गए और भक्तों के बीच कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा। शाम को ठाकुरजी के समक्ष ब्रज की महिलाओं ने बधाई गायन किया।