Mathura News : घर के लिए बेटे और बहू ने मां-बहन को पीटा, बोला- गोली मार दूंगा
मथुरा में एक दुखद घटना में बेटों और बहुओं ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी वृद्ध मां और बहनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने वसीयत से नाराज होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

जागरण संवाद, मथुरा । हाईवे की रेलवे कालोनी मोतीकुंज में पिता की मृत्यु के बाद मकान के लिए बेटे और बहुओं ने वृद्ध मां और बहनों की पिटाई कर दी। आरोप है कि गोली मारने की भी धमकी दी है। वृद्ध मां ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर हाईवे थाने में बेटे व बहुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रेलवे कालोनी मोतीकुंज की रहने वाली 70 वर्षीय भगवती देवी ने बताया कि पति महेंद्र सिंह का निधन 30 जुलाई को हो गया। मृत्यु से पूर्व उन्होंने मकान का वसीयतनामा उनके व बेटी कीर्ति सिंह के नाम की थी। इसका पता चलते ही बेटे शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, उनकी पत्नियां अर्चना व शुकलेश, उनकी बेटी नेहा और कृष्णा घर पहुंची और बवाल शुरू कर दिया।
आरोपितों ने शुरू कर दी गाली-गलौज
तीन अगस्त को रिश्तेदार घर आए हुए थे। तभी आरोपित वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि अर्चना और शुकलेश ने डंडों से वृद्धा और उनकी बेटी की पिटाई की। शैलेंद्र और योगेंद्र खड़े होकर उकसाते रहे कि हाथ-पैर तोड़ दो, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वृद्धा का आरोप है कि योगेंद्र ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी तक दी।
घटना में उन्हें और बेटी कीर्ति को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर हाईवे थाने में बेटे, बहुुओं व उनकी बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।