Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: नोट करें धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा की तिथि व शुभ मुहूर्त... ब्रज में 18 से पर्व

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 02:27 PM (IST)

    दीपावली का त्योहार 18 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजन करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार दीपावली पर तीन ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। धनतेरस 18 अक्टूबर को और गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। भाई दौज का पर्व 23 अक्टूबर को होगा।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। दीपावली का उल्लास छाने लगा है। पांच दिवसीय पर्व 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। विशेष संयोग में लक्ष्मी पूजन करना फलदाई होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी। गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को और यमद्वितीया का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व


    ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि अमावस्या तिथि सोमवार को दोपहर बाद 3. 45 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर मंगलवार को शाम 5.55 बजे तक रहेगी। इसलिए इस दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर ही मनाया जाएगा। दीपावली के दिन तीन ग्रहों का संयोग है।

    मंगल, सूर्य और बुध सभी आपस में मिलेंगे। इसका संयुक्त प्रभाव सभी राशि के लोगों के लिए शुभफल देने वाला माना जा रहा है। कार्तिक अमावस्या को दीपावली पूजन स्थिर लग्न में करने का विधान है। अधिकतर लोग स्थिर लग्न में ही महालक्ष्मी का पूजन करते हैं। अमावस्या की रात जो भी स्थिर लग्न में महालक्ष्मी की पूजा करते हैं उनके घर में मां लक्ष्मी की स्थिरता बनी रहती है।

     

    20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली, 22 को होगी गाेवर्धन पूजा

     

    धनतेरस का पर्व जनमानस में 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। छाेटी दीपावली 19 अक्टूर को मनाई जाएगी। परंतु उदयातिथि से पुष्टिमार्ग मंदिर देवालयों में धन तेरस पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम धन्वंतरी जयंती भी मनाई जाएगी। पुष्टीमार्ग मंदिरों में छोटी और बड़ी दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

     

    21 को इसलिए नहीं होगी गोवर्धन पूजा

     

    20 अक्टूबर को शाम श्री लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। पुष्टि मार्ग मंदिर में कान जगाई कार्यक्रम होते हैं । जिसमें गाय माता के कान में गोवर्धन पूजन करने का निमंत्रण दिया जाता है। इसलिए 21 अक्टूबर को सुबह पुष्टि मार्ग में गोवर्धन पूजा ओर अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। अन्य स्थानों पर अमावस्या होने के कारण प्रतिपदा में 22 अक्टूबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा होगी। 23 अक्टूबर को भाई दौज का पर्व होगा।