Sanatan Ekta Padyatra: केसरिया रंग में रंगा मथुरा, आखिरी पड़ाव के लिए रवाना हुई पदयात्रा, स्वागत को वृंदावन तैयार
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में सनातन एकता पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन के अंतिम चरण के लिए शुरू हुई। राधा माधव मंदिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में लाखों सनातनी शामिल हैं। हिंदुत्व के नारों के साथ वातावरण गुंजायमान है। राजमार्ग केसरिया रंग में रंगा है और पदयात्री चारधाम मंदिर के पास पंडाल में पहुंच रहे हैं।

पदयात्रा में केसरिया झंडा।
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में दिल्ली से शुरू हुई सनातन एकता पदयात्रा अपने आखिरी पड़ाव वृंदावन के लिए रविवार की सुबह राधा माधव मंदिर से शुरू हुई।

वृंदावन में सनातन एकता पदयात्रा
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राधा माधव मंदिर के पड़ाव के बाद रविवार सुबह नौ बजे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में अंतिम पड़ाव वृंदावन के लिए पदयात्रा शुरू हुई। रविवार सुबह शुरू हुई पदयात्रा में शामिल लाखों सनातनियों का जोश हिलोरे मार रहा है। हिंदुत्व की धारा को बल देते जयकारों के गूंजते वातावरण के साथ पदयात्री आगे बढ़ रहे हैं।
वृंदावन की तरफ बढ़ रही यात्रा
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ बड़ी संख्या में संत व धर्माचार्य जोश के साथ कदम आगे बढ़ा रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह केसरिया रंग में नहाया नजर आ रहा है। धीरे−धीरे पदयात्रा वृंदावन की ओर बढ़ती नजर आ रही है तो पदयात्रा में शामिल होने वाले सनातनियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
पदयात्रा भले हो धीरे−धीरे आगे बढ़ रही है। लेकिन, पदयात्रा में शामिल सनातनियों का चारधाम मंदिर के समीप बने पंडाल पर पहुंचना शुरू हो गया है। पंडाल में भी भीड़ जुटने लगी है। जबकि पदयात्रा दोपहर 12 बजे पंडाल में पहुंचने का समय निर्धारित है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।