लखनऊ में प्लाट के नाम पर 55 लाख रुपये सहायक अध्यापिका से हड़पे, चार नामजद
लखनऊ में एक सहायक अध्यापिका को प्लाट दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। अध्यापिका ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। अध्यापिका ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने प्लाट के नाम पर पैसे लिए और बाद में प्लाट नहीं दिया।

जागरण संवाददाता, मऊ। राजधानी लखनऊ में प्लाट दिलाने के नाम सहायक अध्यापिका की राशि हड़पने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय को सौंपा गया है।
शहर कोतवाली के ककरिहार मुत्तलका भीटी निवासी सहायक अध्यापिका नीलम ने लखनऊ में आवासीय प्लाट लेने के लिए बैंक से ऋण सहित अन्य माध्यमों से 55 लाख रुपया एकत्रित की। यह धनराशि आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना के प्रजापतिपुर गांव निवासी विपिन कुमार सिंह व घोसी कोतवाली के आरीपुर गांव निवासी सरवन को बैंक खाता और नकदी के माध्यम से दे दी।
धनराशि लेने के बाद भी प्लाट नहीं दिया गया। इसपर सहायक अध्यापिका ने राशि की वापस मांग करने लगी। इसपर आरोपितों ने राशि मांगने पर सहायक अध्यापिका सहित पति की हत्या कर गाजीपुर नदी में फेकने की धमकी दी जाने लगी। इसके बाद भी अध्यापिका ने राशि की मांग जारी रखी गई।
इसपर आरोपितों के साथी महेंद्र साहनी और हरिलाल साहनी ने फोन कर जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत अध्यापिका ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने अध्यापिका की तहरीर पर विपिन कुमार सिंह, सरवन, महेंद्र साहनी और हरिलाल साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।