Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा रोकने को सरकार ने निकाला रास्ता...अंगूठा तय करेगा कि दुल्हा-दुल्हन सही या गलत

    By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Nov 2025 06:40 PM (IST)

    सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। अब दुल्हा-दुल्हन को अंगूठे का निशान देना होगा। सरकार एक विवाह पर एक लाख रुपये खर्च करेगी, जिसमें दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये जाएंगे। नवंबर में शुभ मुहूर्त हैं और मेरठ में जल्द ही सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जिसके लिए आवेदन जारी हैं। कन्यादान में चांदी का सामान और अन्य वस्तुएं दी जाएंगी।

    Hero Image

    विवाह आयोजन में शामिल जोड़ों को बायोमैट्रिक पंच मशीन से गुजरना होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सामूहिक विवाह योजना में अभी तक कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर लाभ ले लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इस विवाह आयोजन में शामिल होने वाले जोड़ों को बायोमैट्रिक पंच मशीन से गुजरना होगा। जब पूरी तरह से सत्यापन हो जाएगा कि यह वही जोड़ा है, जिसने आनलाइन आवेदन किया था, उसी के बाद विवाह आयोजन में एंट्री दी जाएगी। ऐसा इसलिए करना पडा, क्योंकि कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने के लिए आवेदन कोई और कर देता था और विवाह आयोजन में योजना का लाभ लेने के लिए किसी को भी बैठा दिया जाता था। अब दुल्हा-दुल्हन का अंगूठा तय करेगा कि वह सही है या गलत।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे होगी जांच, तभी आयोजन में मिलेगी एंट्री
    जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिस समय पात्र व्यक्ति आनलाइन आवेदन करता है तो उसका आधार कार्ड लगता है। आधार कार्ड बनते समय उनका अंगूठे का निशान लिया जाता है। आयोजन के बाहर इस बार बायोमैट्रिक मशीन रखी जाएगी। दुल्हा-दुल्हन आएंगे तो उनके अंगूठे का निशान लिया जाएगा। उनकी पूरी प्रोफाइल कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। सत्यापन के बाद शादी रस्म पूरी होगी।

    सरकार ने राशि बढ़ाकर एक लाख की
    इस बार सरकार एक विवाह पर करेगी एक लाख खर्च मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अभी तक 50 हजार रुपये मिलते थे। अब सरकार ने इसकी राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी है। दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये जाएंगे। 25 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। 15 हजार रुपये आयोजन में खर्च किए जाएंगे।


    नवंबर माह में है 14 शुभ मुहूर्त
    प्रदेश सरकार ने नवंबर माह में ही शुभ मुहूर्त फाइनल किए है। जिनमें दो, तीन, छह, आठ, 12, 13, 16, 17,18,21,22,23,25 और 30 नवंबर तय की है। इन्हीं किसी भी तारीखों में से जल्द ही मेरठ में सामूहिक विवाह आयोजन किया जाएगा। अभी आवेदन किए जा रहे हैं। करीब 85 आवेदन आ चुके है।

    कन्या में यह दिया जाएगा सामान

    चांदी का एक सामान, ड्राइफ्रूट की एक टोकरी, बर्तन, कुर्सी, मेज, पांच फोटो के साथ एक एलबम आदि सामान दुल्हन को कन्यादान के रूप में दिया जाएगा। जिस दिन शादी होगी, उसी दिन दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए जाएंगे।

    इस साल कितना मिला टारगेट
    वर्ष हुई शादियां
    2020-21 124
    2021-22 396
    2022-23 926
    2023-24 1719
    2024-25 1320
    नोट : 2025-26 में 748 शादियां कराने का टारगेट जिला समाज कल्याण विभाग को मिला है।