Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गलत प्रेरणा देने वाले धार्मिक स्थलों को तोड़कर सामाजिक कार्य हो, मेरठ में बोले चिन्मयानंद बापू

    By Jagran NewsEdited By: Parveen Vashishta
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 05:36 PM (IST)

    Meerut News विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के संस्थापक संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा से संस्कारों की जागृति का शंखनाद होना चाहिए। हर वर्ग में भगवान श्रीराम के आदर्शों की आवश्यकता है। हमें राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलना चाहिए।

    Hero Image
    विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के संस्थापक संत चिन्मयानंद बापू

    मेरठ, जागरण संवाददाता। मदरसों की जांच को लेकर सरकार की प्रशंसा की जानी चाहिए। हजारों मदरसे अवैध बनाए गए हैं। जिन धार्मिक स्थलों के माध्यम से गलत प्रेरणा दी जाती है, ऐसे स्थलों को तोड़कर सामाजिक कार्य किया जाए। यह बात शनिवार को विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के संस्थापक संत चिन्मयानंद बापू ने औघड़नाथ मंदिर में कही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ की क्रांतिधरा से हो जागृति का शंखनाद 

    उन्होंने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा से संस्कारों की जागृति का शंखनाद होना चाहिए। प्रत्येक वर्ग में भगवान श्रीराम के आदर्शों की आवश्यकता है। राम व कृष्ण के आदर्शों पर चलना चाहिए। इसलिए इस बार मेरठ की क्रांतिधरा से शंखनाद होगा। इस क्रम में भैसाली मैदान सदर से एक नवंबर से 7 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। ज्ञानवापी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मसले पर चर्चा होने लगी है। यह महत्वपूर्ण है। 

    'धैर्य रखने का है हमारे मन का भाव' 

    संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि ज्ञानवापी व राम मंदिर पर हम लोग काफी समय से धैर्य करके बैठे हुए थे। हमारे मन का भाव धैर्य रखने का है। आज यह समय तो आया कि ज्ञानवापी के मामले में चर्चा तो हुई। राम कथा के संयोजक हर्ष गोयल ने उनका स्वागत किया। मंदिर समिति से महेश कुमार बंसल, सतीश सिंघल, बृजमोहन गुप्ता के साथ मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक किया और राधा-कृष्ण मंदिर और दुर्गा मंदिर में दर्शन किए। पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नीरज मित्तल, विवेक रस्तोगी, संजीव गुप्ता, गौरव गोयल, अंकुर गोयल, अजय गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अमित शर्मा, संजय माहेश्वरी, राजेश दीवान व ज्ञानेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

    - - - - - 

    डांडिया महोत्सव का आयोजन 

    मेरठ, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कान द्वारा दिल्ली रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। अरविंद अग्रवाल तथा अरविंद गुप्ता ने अक्रूर प्रभु का स्वागत किया। जय भगवान मित्तल, मनीष गुप्ता, सनी गुप्ता व अजय गर्ग ने आशीर्वाद लिया।