Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, फायरिंग, दो गिरफ्तार

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Sun, 02 May 2021 06:00 PM (IST)

    शामली में दो पक्षों में हो रहे झगड़े को देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर रहे थे। एक युवक तमंचे से फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    शामली में दो पक्षों में झगड़े के दौरान चली लाठी और डंडे।

    शामली, जेएनएन। शामली में देर रात झगड़ा करे दो पक्षों को देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर रहे थे। एक युवक तमंचे से फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक पक्ष के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। उनका चालान किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदर्श मंडी थाना पुलिस टीम के साथ दारोगा कुलदीप कुमार देर रात शनिवार को मुंडेट गांव में गश्त कर रहे थे। इसी बीच पास के ही गांव बधैव में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली तब पुलिस मौके पर पहुंची। दारोगा कुलदीप कुमार के अनुसार, जिस समय पुलिस पहुंची तब एक पक्ष के नितिन कुमार के घर के सामने दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। एक पक्ष नितिन तो दूसरा अंकुर का था। दोनों पक्ष गाली गलौच कर एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर रहे थे। इसी बीच एक युवक तमंचे से फायर कर फरार हो गया।

    पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों सौरभ व सचिन को पकड़ लिया। उनके पास से एक लोहे की राड व लाठी बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ में बताया कि वह अंकुर पक्ष के है और अंकुर फायर कर भाग गया था। उनके पक्ष का नितिन पक्ष से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। दारोगा ने बताया कि चूंकि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था लेकिन किसी भी पक्ष ने इस मामले में तहरीर नहीं दी। परिणाम स्वरुप पुलिस को अपनी तरफ से दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा। हिरासत में लिए दोनों आरोपितों का चालान कर दिया गया।