पांच महीने 12 दिन बाद मिली बिसरा रिपोर्ट तो पता चला 'वो' था हत्यारोपित...जहर देकर की थी हत्या
Meerut News : मेरठ के मोदीपुरम में पांच महीने पहले हुई निकिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी अशोक को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे लिव-इन में रह रहे थे। विसरा रिपोर्ट में निकिता की मौत का कारण जहरीला पदार्थ पाया गया, जिसके बाद उसकी बेटी की शिकायत पर अशोक को गिरफ्तार किया गया।

महिला की मौत मामले में आरोपित प्रेमी गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। पांच महीने 12 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई निकिता की मौत के मामले में शुक्रवार को पल्लवपुरम थाना पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की विसरा रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन आया। पल्लवपुरम इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि डौरली निवासी अशोक और निकिता आस-पड़ोस में रहते थे। निकिता के पति और तीन बच्चे थे, जबकि अशोक के भी पत्नी और तीन बच्चे थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए, जिसका परिवार ने विरोध किया। अशोक और निकिता परिवारों को छोड़कर भाग गए और ग्रीन पार्क कालोनी में लिव इन में रहने लगे। लिव इन में ही निकिता के दो बच्चे हुए। चार मई 2025 को निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा था। अब विसरा रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन पाया गया। निकिता की पहली शादी से हुई बेटी सिमरन की तहरीर पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित दे रहे हत्या की धमकी
मेरठ : परतापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर घोपला में खेत में शौच करने पर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई कर पैर की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दे रहे हैa। गांव कंचनपुर घोपला निवासी अनिल ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। शुक्रवार को वह गांव से बाहर एक खेत में शौच कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी सतवीर, अरविंद, सुबोध व सचिन ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में अनिल के पैर की हड्डी टूट गई।
पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित अब मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दें रहे है। शनिवार को पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा और जनसुनवाई कर रहे सीओ संतोष कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने थाना प्रभारी को आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।