Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात के समय शहर की सड़कों पर क्या देखकर नगर आयुक्त हो गए हैरान? अब लगातार 15 दिन करेंगे भ्रमण

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 01:37 PM (IST)

    मेरठ के नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने शहर का औचक निरीक्षण किया और अव्यवस्था देखकर असंतुष्ट हुए। उन्होंने 15 दिनों तक लगातार शहर में घूमकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने का फैसला किया। निरीक्षण के दौरान टूटी टाइल्स, बहता पानी, कचरे के ढेर और बंद स्ट्रीट लाइटें मिलीं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image

    शहर की स्थिति देखने के लिए रात में भ्रमण करते नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी। सौ. ननि


    जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर की वास्तविक स्थिति का आकलन तब होता है जब नगर आयुक्त स्वयं नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। मंगलवार रात को निरीक्षण में निकले नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को कुछ भी संतुष्ट करने वाला नहीं मिला। उन्होंने तय किया कि वह अब स्वयं नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रमण एक-दो दिन नहीं बल्कि वह लगातार 15 दिन तक वार्डों में जाएंगे और सभी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखेंगे। मंगलवार रात 10 बजे के बाद वह सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भ्रमण पर निकले। कहीं इंटरलाकिंग टाइल्स टूटी मिली तो कहीं बहता पानी। 

    कचरे के ढेर जगह-जगह दिखाई दिए। स्ट्रीट लाइट के अंधेरे ने उन्हें निराश किया। कुछ ही स्थानों पर जलती हुई मिलीं बाकी पर पिछली बार कब जली थीं कोई बता नहीं पाया। सड़कों में गड्ढे अलग कहानी सुना रहे थे। पेड़ की शाखाएं टूट गईं तो उसे कोई हटाने वाला नहीं मिला। सिविल लाइंस के विभिन्न क्षेत्रों का उन्होंने निरीक्षण किया था।

    निर्देश दिए कि हर हाल में प्रतिदिन कूड़ा उठना चाहिए। कहीं भी कचरे के ढेर नजर आएं। संबंधित अनुभागों के प्रभारी अधिकारी तीन दिन के अंदर संबंधित अव्यवस्था को दुरुस्त करें। यदि स्थिति नहीं सुधारी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह साथ रहे।