Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले के परिवार परामर्श केन्द्र पर आई महिला को कार में डालकर ले जाने लगे आरोपित, मची अफरातफरी और फिर...

    Meerut News परिवार परामर्श केंद्र आई महिला का पति और जीजा ने महिला को जबरन कार में डालने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha Updated: Thu, 28 Aug 2025 05:13 PM (IST)
    Hero Image
    परिवार परामर्श केन्द्र पर आयी महिला को कार में डालकर ले जाने का प्रयास (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। परिवार परामर्श केन्द्र आई महिला का पति व उसके जीजा ने अपहरण का प्रयास किया। महिला को जबरन कार में डालने का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। आरोपित फरार हो गए। सिविल लाइंस थाने पर आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिसाड़ी गेट श्याम नगर निवासी आफरीन ने बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद के लोनी निवासी राशिद से हुई थी। ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न करने लगे। एक साल पहले वह परेशान होकर मायके आ गई। उसने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केन्द्र भेज दिया। बुधवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया था।

    आरोप है, काउंसिलिंग के बाद वह ई-रिक्शा से घर जा रही थी। इसी दौरान मोहनपुरी नाले के पास राशिद अपने बहनोई के साथ कार से आया। उसे जबरन कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। जीजा पर उसने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। आरोपित फरार हो गए। डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता को थाना सिविल लाइंस भेजा। यहां आफरीन के स्वजन भी आ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप, तीन पर मुकदमा

    संवाद सूत्र जागरण, नानौता (सहारनपुर)। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी खुर्शीद पुत्र मीर हसन ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जबरन जहर देने का आरोप लगाते हुए नानौता थाने में तहरीर दी है। खुर्शीद ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी लगभग दो वर्ष पहले गांव ढाकादेई निवासी अमजद पुत्र आबिद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की कमी को लेकर उनकी पुत्री का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि 22 अगस्त को आरोपितों ने उनकी पुत्री पर दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट कर उसके मुंह में जहर डाल दिया। नानौता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खुर्शीद की तहरीर के आधार पर अमजद, उसके चाचा जाकिर और चचेरे भाई मजाहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।