राम लला की तस्वीर संग कैमरून ने जारी किए चांदी के सिक्के, डिजाइन में UP की कंपनी का है सहयोग
राम लला की तस्वीर के साथ चांदी का सिक्का कैमरून की करेंसी में जारी किया गया है। इसके डिजाइन में मेरठ के तुषार्थ गर्ग की कंपनी ने सहयोग किया है। धनतेरस के मौके पर यह सिक्का मेरठ में लांच किया गया। एक औंस चांदी से बने इस सिक्के को एंटीक फिनिश और रंगों के इस्तेमाल से तैयार किया गया है।

राम लला की तस्वीर संग कैमरून द्वारा जारी चांदी का सिक्का
जागरण संवाददाता, मेरठ। अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर में विराजमान राम लला की तस्वीर के साथ चांदी का सिक्का कैमरून की करेंसी में जारी किया गया है। हिंदू देवताओं की श्रंखला में यह पहला सिक्का भगवान विष्णु के सातवें अवतार के तौर पर जारी किया गया है।
सिक्का मेरठ में किया लांच
सिक्कों के संसार से जुड़े मेरठ के तुषार्थ गर्ग ने कैमरून की राशि का सिक्का शनिवार को धनतेरस के मौके पर मेरठ में लांच किया। नीदरलैंड की कंपनी की ओर से तैयार 108 सिक्के ही उपलब्ध हैं। हर सिक्के पर उसका एक नंबर भी लिखा हुआ है।
विशेष बात यह है कि इस सिक्के की डिजाइन में तुषार्थ की कंपनी टीआरजे कलेक्शंस ने भी सहयोग दिया है और सिक्के के साथ भेजी जा रही प्रमाणिकता में कंपनी का नाम भी लिखा गया है।
विश्वभर में केवल 108 सिक्कों तक सीमित यह दुर्लभ कलेक्टिबल भगवान राम की दिव्य शक्ति और शांति का सुंदर चित्रण है जो धर्म, साहस और सत्यनिष्ठा के प्रतीक हैं।
हर बारीक विवरण में उत्कृष्ट कला और आध्यात्मिक गहराई झलकती है, जो हिंदू धर्म के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक को समर्पित है।
हर बारीक विवरण में उत्कृष्ट कला और आध्यात्मिक गहराई झलकती है, जो हिंदू धर्म के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक को समर्पित है।
तुषार्थ ने बताया कि आकर्षक पैकेजिंग में प्रस्तुत यह सिक्का हिंदू देवताओं की दिव्य श्रृंखला की पवित्र यात्रा का प्रथम चरण है। कुछ सीमित सिक्के ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं, जबकि शेष विशेष रूप से भारत में वितरित किए जाएंगे। यह सिक्का 1,000 फ्रैंक मूल्य का वैध मुद्रा है।
यह एक औंस चांदी से बना है जिसे एंटीक फिनिश और रंगों के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। इसे नीदरलैंड की न्यूमिसकलेक्ट कंपनी ने तैयार किया और उनकी ही वेबसाइट पर खरीद के लिए अपलोड किया गया है।
यह एक औंस चांदी से बना है जिसे एंटीक फिनिश और रंगों के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। इसे नीदरलैंड की न्यूमिसकलेक्ट कंपनी ने तैयार किया और उनकी ही वेबसाइट पर खरीद के लिए अपलोड किया गया है।
सिक्का लांच में पहुंचे एनएएस कालेज के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर देवेश चंद्र शर्मा ने इसे मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उनके साथ रेनू रानी, निकिता गुप्ता, मुकेश जिंदल अन्य उपस्थित रहे।
यह है सिक्के में
सिक्के के पीछे के भाग के बीचोंबीच भगवान राम की राम लाला की तस्वीर लगी है। इसके चारों ओर देवनागरी लिपि में बार-बार लिखा गया है, जय श्री राम। सिक्के के ओबवर्स यानी सामने वाले भाग पर कैमरून का राजचिह्न अंकित है, जिस पर लिखा है, रिपब्लिक डू कैमरून यानी जारी करने वाला देश। वर्ष के साथ मूल्य भी लिखा है। सिक्कों के किनारों पर 108 में ने हर सिक्के का क्रम लिखा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।