Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शामली : सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी जवान की मौत, दीपावली की छुट्टियों में आए थे घर

    By Parveen VashishtaEdited By:
    Updated: Sun, 14 Nov 2021 11:22 PM (IST)

    शामली के मुल्लापुर गांव निवासी ओमकुमार सैनी झारखंड में एसएसबी में 26वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल थे। वह दीपावली की छुट्टियों पर घर आए हुए थे। नौ नवंबर को बाइक से स्टेट बैंक की शाखा में पैसे निकालने गए थे। वापस आते समय हादसे में घायल हो गए थे।

    Hero Image
    शामली में सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी जवान की मौत

    शामली, जागरण संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम सैनिक सम्मान के साथ गमगीन माहौल में हजारो लोगों ने जवान को अन्तिम विदाई दी।

    थानाभवन क्षेत्र के मुल्लापुर गांव निवासी 44 वर्षीय ओमकुमार सैनी पुत्र पूरण ङ्क्षसह सैनी रांची (झारखंड) में एसएसबी में 26वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल थे। वह दीपावली की छुट्टियों पर घर आए हुए थे। नौ नवंबर को बाइक से थानाभवन चीनी मिल स्थित स्टेट बैंक की शाखा में पैसे निकालने गए थे। वापस आते समय वह हादसे में घायल हो गए थे। दिल्ली में इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। रविवार शाम सैनिक उनका शव लेकर गांव पहुंचे। युवाओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा, ओमकुमार तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे लगाए। लाडले का शव देखकर मां रकमी देवी, पिता पूरण सिंह, पत्नी सविता, दो बहनें और उनके चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैनिक सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार 

    देर शाम सैनिक सम्मान के साथ खेल के मैदान में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व चेयरमेन संजय शर्मा, अशरफ अली, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, जिपं सदस्य डा. नीरज सैनी, ग्राम प्रधान नीटू सैनी, विहिप के भारत भूषण शर्मा, बजरंग दल के विनोद कुमार बिन्नी, सपा नेता वतन सैनी समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से अन्तिम विदाई दी। समाजसेवी रमेश चन्द सैनी ने गायत्री मंत्र का जाप कराया। बताया गया है कि 2004 में पासआउट करने के बाद ओमकुमार सैनी की पहले तैनाती 2005 में सिक्किम में हुई थी। 

    पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र को दबोचा

    शामली। कैराना पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे पूर्व प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार किया है।

    रविवार को कोतवाली पुलिस ने गांव काकौर के के निकट यमुना तटबंध से दिलशाद निवासी गांव मवी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपित अपराध का भय दिखाकर रुपयों की हानि करने, आपराधिक अतिचार करने, गाली-गलौज व धमकी देने के मुकदमे में वांछित चल रहा था। आरोपित पूर्व प्रधान का पुत्र बताया गया है, जिसका पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया है।