Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Moradabad Crime News: हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लूटपाट, पुलिस बता रही चोरी

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Sun, 08 May 2022 06:42 AM (IST)

    पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे छह नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। दालान में सो रहीं फरजाना व उसकी पुत्री गुलेराना तमंचे का डर दिखाकर घर में रखी 50 हजार की नकदी व गहने लूट लिए। उनके पास तमंचों के अलावा चाकू भी थे।

    Hero Image
    लूट के बाद घटना की जानकारी देती पीड़‍िता

    मुरादाबाद, जेएनएन। कुंदरकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव बगरुआ में घर में घुसे छह हथियारबंद बदमाशों ने महिलाओं से हजारों रुपये व गहने लूट लिए। उनके साथ अभद्रता भी की। करीब एक घंटे तक तमंचों के बल पर बदमाशों ने महिलाओं को आंतकित रखा। महिलाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस घटना को चोरी बता रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के बीच आबादी में जामा मस्जिद के पास बाबू पुत्र अब्दुल हसन का घर है। वह जिले से बाहर एक फर्म में नौकरी करते हैं। घर में उनकी दो पत्नियां व बच्‍चे थे। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। उनके घर पर ही कॉस्मेटिक की छोटी सी दुकान है। बाबू की दो पत्नी फरजाना, रुबीना व चार बच्‍चे हैं।

    पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे छह नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। दालान में सो रहीं फरजाना व उसकी पुत्री गुलेराना तमंचे का डर दिखाकर घर में रखी 50 हजार की नकदी व गहने लूट लिए। उनके पास तमंचों के अलावा  चाकू भी थे। दूसरे कमरे में सो रही बाबू की दूसरी पत्नी रुबीना के कान से कुंडल खींच लिए। बदमाश बेखौफ होकर करीब एक घंटे तक लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओंं ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस घटन को चोरी बता रही है। पीड़‍ित परिवार ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। 

    महिलाओं काेे संदेह, की गई थी घर की रेकी:  सख़्त कानून व्यवस्था का दावा करने वाले कुंदरकी पुलिस की पोल खुल गई। महिलाओं का दावा है कि छह बदमाश थे और उन्‍होंनेे घटना को अंजाम देने से पहले घर की रेकी भी की थी। बगरुआ निवासी बाबू के घर पर बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों द्वारा लूट कर ले गए सोने-चांदी के आभूषण अपनी पुत्री की शादी के लिए रखे थें। ईद के समय दुकान पर काफी अच्‍छी बिक्री हुई थी, जिसके चलते घर पर नकदी भी थी। वहीं पुलिस घटना को चोरी बता रही है। 

    रात में गांव के अंदर पु‍लिस नहीं करती गश्‍त: लूटपाट के बाद क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय हल्का दारोगा व उनकी टीम गांव के भीतर बहुत कम आते है। गश्‍ती टीम मुख्‍य मार्गों पर सायरल बजाती हुई निकल जाती है।