Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime : ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर, गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Wed, 26 May 2021 06:51 AM (IST)

    घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरिया की है। यहां पर इस बार ग्राम प्रधान पद का चुनाव संदेश कुमार ढिल्लो ने जीता है। जबकि गांव के ही सचिन कुमार चुनाव हारे हैं। हारे प्रत्‍याशी ने ग्राम प्रधान पर ट्रैक्टर चढ़ा द‍िया।

    Hero Image
    देहात थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरिया में हुई घटना।

    मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के अमरोहा में सफाई कर्मी के लिए ठेला ठीक करा रहे ग्राम प्रधान पर चुनाव हारे प्रत्याशी ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दो बार उन्हें ट्रैक्टर से कुचला। घटना में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरिया की है। यहां पर इस बार ग्राम प्रधान पद का चुनाव संदेश कुमार ढिल्लो ने जीता है। जबकि गांव के ही सचिन कुमार चुनाव हारे हैं। मंगलवार को उनकी शपथ नहीं हो सकी थी। शाम लगभग छह बजे ग्राम प्रधान संदेश कुमार गांव में ही मिस्त्री की दुकान पर सफाई कर्मी के लिए ठेली ठीक करा रहे थे। उनकी बाइक भी सड़क किनारे दुकान के सामने खड़ी थी। बताते हैं कि उसी दौरान सचिन कुमार ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तथा संदेश कुमार को कुचल दिया। उन्हें बचने का मौका भी नहीं दिया। बताते हैं कि सचिन ने दो बार उन्हें व बाइक को ट्रैक्टर से कुचला। घटना को अंजाम देकर वह ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गांव में तनाव हो गया। गांव के लोग मौके पर जमा हो गए तथा स्वजन फौरन उन्हें लेकर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। सूचना मिलने पर एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ विजय कुमार राना, देहात थाना प्रभारीनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी, नगर कोतवाल आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ अस्पताल आ गए। हालत गंभीर होने पर संदेश कुमार को मेरठ रेफर कर दिया गया है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। देर रात ग्राम प्रधान की पत्नी सविता देवी ने तहरीर दे दी थी। सीओ ने बताया कि घायल प्रधान को मेरठ रेफर किया गया है। गांव में पुलिस तैनात है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।