Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाण गंगा में जलीय जीवों का शिकार कर रहा था हरिद्वार का तस्कर...पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 06:34 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के भोपा में वन विभाग ने बाण गंगा नदी में शिकार करते हुए हरिद्वार के एक शिकारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से नाव, जाल और एक जलकौवा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब अंतर्राज्यीय शिकार नेटवर्क से उसके संबंधों की जांच कर रही है।

    Hero Image

    मुजफ्फरनगर में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया शिकार करने का आरोपित। सौ. वन विभाग

    संवाद सूत्र, जागरण, भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव मजलिसपुर तौफीर के जंगल में बह रही बाण गंगा में जलीय जीवों का शिकार करते वन विभाग की टीम ने हरिद्वार के एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    मोरना रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत ने बताया कि बुधवार अपराह्न सटीक सूचना मिली कि उत्तराखंड का एक शिकारी हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में गांव मजलिसपुर तौफीर के जंगल में बह रही बाण गंगा में जलीय जन्तुओं का शिकार कर रहा है। आरोपित के बाद डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, अमित पुंडीर, नंदकिशोर शर्मा की टीम मौके पर पहुंची और मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक नाव, जाल, रस्सी में बंधे कांटे व एक संरक्षित ब्लैक कॉमोरेंट (जल कव्वा) बरामद किया गया।

    टीम ने जलीय जन्तुओं व मछलियों को शिकारी के कब्जे से मुक्त कर पानी में छोड़ दिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नजाकत निवासी गांव जोगावाला जनपद हरिद्वार बताया। उसके बाद उसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सख्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस मामले के अंतरराज्यीय अवैध शिकार नेटवर्क से संबंधों की भी जांच की जा रही है।