Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarnagar News: दहेज में बुलेट बाइक के बदले नकद रुपये मांगने पर दुल्हन पक्ष ने बरातियों को बनाया बंधक

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 10:45 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने बुलेट बाइक की जगह नकद रुपये मांगे। विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने बरातियों को बंधक बना लिया।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जागरण, मुजफ्फरनगर। गांव कसरेवा में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल के बदले नकद धनराशि देने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में गहमागहमी हो गई। गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे सहित बरात के लोगो को बंधक बना लिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने माफी मांगी, तब जाकर जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप से बरात के साथ दुल्हन को विदा किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मामला गत रविवार का है। गांव कसेरवा में बरात आई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात का स्वागत किया। जब विदाई होने वाली थी, तो दूल्हा पक्ष ने शादी में दी गई बुलेट मोटरसाइकिल के बदले नकद धनराशि देने की मांग रख दी। इससे दुल्हन पक्ष में नाराजगी हो गई।

    दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। आक्रोशित दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया। मामला बढ़ने के बाद ग्राम प्रधान परवेज आलम व अन्य गणमान्य लोग विवाह समारोह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के अलावा दूल्हे से वार्ता की।

    ग्राम प्रधान ने बताया कि दूल्हे ने कहा कि उसे नकद धनराशि नहीं चाहिए। दूल्हे पक्ष के द्वारा किसी प्रकार की मांग नहीं रखने पर दुल्हन पक्ष संतुष्ट हो गया। इसके बाद दुल्हन को बरात के साथ विदा कर दिया गया। हालांकि ग्राम प्रधान परवेज का कहना है कि बरातियों को बंधक नहीं बनाया गया था।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: पारा गिरने से बढ़ी ठंड के चलते लोग घरों में दुबके, अगले माह से सताएगी शीतलहर