डीटीसी बसों से रोजाना 50 हजार नोएडावासी कर रहे सफर, इनमें 22 हजार महिलाएं शामिल
नोएडा में प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोग डीटीसी बसों में यात्रा करते हैं, जिनमें 22 हजार महिलाएं हैं। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध है, जिसस ...और पढ़ें
-1761453587949.webp)
जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में डीटीसी बसों का लाभ प्रतिदिन करीब 50 हजार लोग ले रहे हैं। इनमें करीब 22 हजार महिलाएं हैं। डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपाेरेशन) की बसों में महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा है। नोएडा से दिल्ली और गुरुग्राम विभिन्न क्षेत्रों में अधिकांश महिलाएं नौकरी करने के लिए जातीं हैं। डीटीसी की ओर से स्थानीय स्तर पर कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास और किया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर डीटीसी की बसें मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। सेक्टर 16ए स्थित डीटीसी सेंटर से वर्तमान में 68 बसें संचालित हैं। जो कि नोएडा से लेकर दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद तक अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं।
डीटीसी के आकड़ों के अनुसार, जुलाई में करीब 6.26 लाख और अगस्त में 6.36 लाख पिंक पास जारी हुए। यानी दो महीनों में कुल 12.62 लाख से अधिक महिलाओं ने बसों में निशुल्क यात्रा की। खास बात यह है कि इनमें से प्रतिदिन 22 हजार महिलाएं नोएडा की हैं जो प्रतिदिन यात्रा करतीं हैं। दिल्ली सरकार के अधीन होने के चलते दिल्ली सरकार द्वारा संचालित पिंक सेवा योजना के तहत महिलाओं को फ्री में बस यात्रा की सुविधा देती हैं।
नोएडा से दिल्ली के बीच चलने वाले प्रमुख डीटीसी रूटों में
- 34 ए (नोएडा सेक्टर 37 से दिल्ली द्वारका)
- 392 (नोएडा सेक्टर 62 से नेहरू प्लेस)
- 534A (नोएडा सिटी सेंटर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन)
- 443 (नोएडा स्टेडियम से आईटीओ)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।