Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में बाढ़ का पानी उतरते ही ठिकानों में लौटने लगे लोग, बाढ़ में डूब गए थे 5000 से ज्यादा फार्म हाउस

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 11:04 AM (IST)

    नोएडा में यमुना का जलस्तर घटने से 5000 से अधिक अवैध फार्म हाउस पानी से मुक्त हो गए हैं। बाढ़ का खतरा कम होने से लोग अपने पुराने ठिकानों पर लौटने लगे हैं। ओखला बैराज से पानी का बहाव कम किया गया है जिससे बाढ़ से प्रभावित हजारों लोगों को राहत मिली है और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

    Hero Image
    सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस से बाढ़ का पानी निकल गया है। सौरभ राय

    जागरण संवाददाता, नोएडा। यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। यह खतरे के निशान से दो मीटर कम हो गया है। डूब क्षेत्र में बने 5000 से अधिक अवैध फार्म हाउस यमुना जल से मुक्त होते जा रहे हैं। वर्षा को देखते हुए अब बाढ़ का खतरा नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोग अपने पुराने ठिकानों की ओर लौटने लगे हैं। ओखला बैराज से अब 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा राह है। यह सामान्य से 21 हजार क्यूसेक अधिक है। बीते 24 घंटों में 13 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह ओखला बैराज से कम हुआ है।

    बाढ़ से प्रभावित हजारों लोगों को अब राहत मिलने लगी है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन यमुना का जलस्तर घटा। अधिकतर क्षेत्र और डूब क्षेत्रों के फार्म हाउस से पानी निकल चुका है। लोग अब फिर से फार्म हाउस अपने कार्यों की देखभाल और अस्थाई ठिकानों की ओर लौटने लगे हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार अब बाढ़ का किसी तरह का खतरा नहीं हैं। बाढ़ से बचाव और लोगों को बचाने में जी जान से जुटी प्रशासन की टीम को भी राहत मिली है। यमुना और हरनंदी के डूब क्षेत्र में सेक्टर-150, 151, 144, 145 से पानी अब यमुना की मुख्य धारा की ओर पीछे लौटने लगा है। ॉ

    बाढ़ क्षेत्र से पानी निकलने के बाद सड़कें फिर से नजर आने लगीं हैं। लोग अपने ठिकानों की ओर पहुंच रहे हैं। सैकड़ों परिवार अभी भी शिविरों में ठहरे हुए हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अपने घरों की ओर सामान की तलाश में जरूर जा रहे हैं।

    बाढ़ में नुकसान होने के बाद कई परिवार अपने अन्य गृह जनपदों में भी लौट चुके हैं। सेक्टर-168, 94 समेत अन्य जगहों से बाढ़ का पानी निकल चुका है। ओखला बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की स्थिति में यमुना अपनी मुख्य धारा में लौट सकेगी।