Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रो स्टेशन के नीचे अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया; हालत गंभीर

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 01:25 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में 148 मेट्रो स्टेशन के पास बस का इंतजार कर रहे सलीम नामक एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सलीम के कूल्हे की हड्डी टूट गई है। उसकी पत्नी रिहाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    बस का इंतजार कर रहे सलीम नामक एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में 148 मेट्रो स्टेशन के नीचे बस के इंतजार में खड़े एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

    सलीम अपने परिवार के साथ सूरजपुर के मुबारिकपुर में रहते हैं। वह बुधवार को नोएडा सेक्टर 37 जाने के लिए 148 मेट्रो स्टेशन के नीचे बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

    घायल की पत्नी रिहाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner