नोएडा में तीन महीने पहले बताई समस्या हुईं दूर, मॉल और आईटी कंपनियों की बिजली समस्या में हुआ सुधार
नोएडा में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने हेतु निगम ने मॉल और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। तीन महीने पहले बताई गई समस्याओं का समा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करने को लेकर लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। मॉल और आईटी कंपनियों की ओर से बताई विद्युत समस्याओं को निगम की ओर से तीन माह के अंदर दूर किया गया।
बुधवार को निगम अधिकारियों ने माल और आइटी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। तीन माह में ट्रिपिंग और कटौती से संंबंधित बेहतर सुधार बताया।
सेक्टर-58 स्थित डीआर सेंटर में बैठक हुई। इसमें 30 से अधिक नामी माल और आइटी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन सभी को 33 और 132 केवी के सबस्टेशनों से विद्युत आपूर्ति होती है।
निगम के मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि बडे उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर दूर किया जा रहा है। समय-समय पर बैठक कर जो समस्याएं बताई जातीं हैं उनको बिना देरी के दूर किया जा रहा है। यह बैठक पूरी तरह से सकारात्मक रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।