नोएडा अथॉरिटी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे किसान, जुटेंगे 81 गांव के अन्नदाता
नोएडा में भाकियू मंच की मासिक बैठक में किसानों ने 30 जुलाई को प्राधिकरण के गेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का एलान किया। रोहित पहलवान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। किसानों ने जनजागरण अभियान चलाने और प्राधिकरण पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया ताकि पीड़ित किसानों के हक में आवाज उठाई जा सके।

जागरण संवाददाता, नोएडा। शाहपुर गोवर्धनपुर में रविवार को भाकियू मंच के कार्यालय में किसानों ने मासिक बैठक में 30 जुलाई को प्राधिकरण के गेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की हुंकार भरी। रणनीति के तहत 81 गांव के किसान जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।
पदाधिकारियों ने आंदोलन के लिए किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया है। गाजियाबाद बम्हैटा के रोहित पहलवान को प्रदेश अध्यक्ष और नवीन यादव को उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त हुए।
मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि युवाओं के कांधे पर प्रदेश के किसानों का भविष्य है। जहां कहीं किसानों के साथ अन्याय और शोषण हो। वहां बिना डरे आवाज बुलंद करें। 30 जुलाई को प्राधिकरण के गेट पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर पीड़ित किसानों के हक के लिए आवाज उठाएं।
एलान किया कि अब अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा। इसके लिए गांव में टीम बनाकर जन जागरण अभियान होगा। इस बीच सुनील यादव को जिला अध्यक्ष और धर्मेंद्र चौधरी को जिला सचिव गाजियाबाद, फरीदाबाद में जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रताप सिंह को सचिव, अर्जुन सिंह उपाध्यक्ष शाहपुर, रिंकू को जिला महामंत्री, फरहान जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद पाल उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष हापुड़ के पद पर शिवम यादव को नियुक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी और प्रवक्ता सुधीर चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में चिंकू यादव, सूरज प्रधान,चरण सिंह प्रधान, प्रमोद त्यागी, मनविंदर भाटी समेत अन्य मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।