Noida Crime: एनसीआर में अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्टल, छह तमंचा और 30 कारतूस बरामद
दनकौर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार पिस्टल छह तमंचे और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। वह यमुना एक्सप्रेसवे के पास सलारपुर अंडरपास से पकड़ा गया। आरोपी दिल्ली एनसीआर में हथियारों की तस्करी में शामिल था। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके अन्य साथी फरार हैं। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से चार पिस्टल, छह तमंचा और 30 कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों का सुराग लगाकर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात जानकारी मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी करने क्षेत्र में आया हुआ है।
पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के नजदीक आरोपित को धरदबोचा। जिसकी पहचान सुफियान कुरैशी निवासी संभल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से चार पिस्टल, छह तमंचे और 30 कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपित वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। जो दिल्ली एनसीआर में अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों की बड़े पैमाने पर तस्करी करता था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी करता था। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।