Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yamuna Expressway के रास्ते दिल्ली-NCR नहीं लौटे लोग, सामान्य रहा वाहनों का दबाव

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:00 AM (IST)

    खराब मौसम के चलते रक्षाबंधन के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर बहनों की वापसी कम रही। टोल प्रबंधन ने वाहनों की अधिक संख्या का अनुमान लगाया था लेकिन रविवार की छुट्टी और मौसम खराब होने के कारण कम लोग दिल्ली एनसीआर लौटे। टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव सामान्य रहा और यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।

    Hero Image
    शनिवार शाम को आम दिनों की तरह जेवर टोल से गुजरते वाहन। जागरण

    जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्रबंधन ने शनिवार शाम को भाईयों को राखी बांधने के बाद बड़ी संख्या में वाहनों के लौटने का अनुमान लगाया था, लेकिन शनिवार सुबह से ही मौसम खराब रहने और रविवार की छुट्टी होने के चलते ज्यादा लोग एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली एनसीआर की तरफ वापस नहीं लौटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि टोल प्रबंधन ने आगरा से ग्रेटर नोएडा आने वाली साइड पर पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन देर शाम तक वाहनों को कोई खास दबाव नहीं बढ़ने से राहत की सांस ली।

    शुक्रवार शाम को दिल्ली एनसीआर से बड़ी संख्या में राखी बांधने और आगरा मथुरा व वृंदावन घूमने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसकी वजह से जेवर टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।

    यात्रियों को लौटते वक्त किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए टोल प्रबंधन सुबह से ही अलर्ट था। दिल्ली की तरफ वापस आने वाली साइड पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए सभी लेन को चालू रखा गया था।

    लेकिन देर शाम तक जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों का कोई खास दबाव देखने को नहीं मिला। टोल प्रबंधन ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने और शनिवार को दिनभर वर्षा की वजह से मौसम खराब रहने के चलते लोगों ने लौटना रद कर दिया। रविवार को लोग वापसी करेंगे उसके लिए टोल प्रबंधन अलर्ट मोड पर रहेगा।