रात में 'गंभीर' तो सुबह 'बेहद खराब' रही नोएडा की हवा, दो दिन लगातार देश में तीसरा बेहद प्रदूषित शहर
नोएडा में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। शनिवार रात सेक्टर 62 का एक्यूआई 409 दर्ज किया गया, जबकि रविवार सुबह यह 366 रहा। शहर की हवा देश में तीसरे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज की गई। रात के तापमान में गिरावट के बावजूद प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना कम है।
-1762696529919.webp)
नोएडा में लगातार दूसरे दिन हवा रही बेहद खराब।
जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर के लोगों को दिन में ही नहीं रात में भी प्रदू्षण की मार झेलनी पड़ रही है। शनिवार की रात ग्यारह बजे प्रदूषण स्तर सेक्टर 62 का 409 गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। जबकि रविवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 अधिक खराब श्रेणी में रहा। शहर की हवा लगातार देश में तीसरे स्थान पर सबसे प्रदूषित रही। बढ़ता प्रदूषण लोगों को रात में भी राहत नहीं दे रहा है।
दिन में वाहनों के आवागमन,उद्योगों के चलने और निर्माण कार्य होने से हवा बेहद खराब रहती है लेकिन रात में वाहनों के साथ अन्य कार्य भी बंद रहते हैं,उसके बाद भी रात की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच रही है । रात का बढ़ता एक्यूआइ दिन में मानिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव कर प्रदूषण नियंत्रित दिखाने के प्रयास को बयां कर रहा है। इसको देखते हुए दिन का प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को ग्रेनो का एक्यूआइ 340 की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। अगले तीन चार दिनों तक वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है। नवंबर के नौ दिन ही बीते हैं। इन दिनों में हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। जबकि अक्टूबर में 12 दिन हवा अच्छी और सामान्य स्तर की रही। बाकि दिनों में हवा प्रदूषित दर्ज की गई।
रात का तापमान गिरा
नंवबर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 3 डिग्री गिरने से अधिक असर देखने को नहीं मिला है लेकिन रात का गिरता तापमान सर्दी का अहसास कराने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सिय रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट हो सकती है।
प्रदूषित शहर
1. बहादुरगढ़- 436
2. दिल्ली- 370
3. नोएडा - 366

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।