नोएडा में बेकाबू कार ने महिला को कुचला, तीन वाहनों को मारी टक्कर; जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर 76 में एक अनियंत्रित कार ने धनतेरस की खरीदारी कर लौट रही एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार ने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। आशंका है कि चालक को हार्ट अटैक आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार को जब्त कर लिया है।
-1760815736004.webp)
नोएडा में कार ने महिला को कुचला, कई गाड़ियों में मारी टक्कर।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 76 में शनिवार रात एक कार बेक़ाबू ने महिला को कुचल दिया। कार सड़क पर तीन कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा रुकी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसा कार चालक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने के चलते हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। उसका भी उपचार चल रहा है। महिला के पति ने चालक के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली स्वर्णा भोंसले अपने पति रविंदर के साथ सोरखा में रहती है। वह खाना बनाने का करती थी। शनिवार रात को महिला धनतेरस की खरीददारी कर पति के साथ लौट रही थी। सेक्टर 76 में स्काईटेक मेट्रोट सोसायटी के पास दिल्ली नंबर कार ने महिला को चपेट में ले लिया। कार महिला के पेट से उतरते हुए अन्य वाहनों से जा टकराई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उसके पति की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपित चालक का भी उपचार चल रहा है। आरोपित कार चालक की पहचान 72 वर्षीय होमियोपैथी चिकित्सक असगर नकवी निवासी अंतरिक्ष फारेस्ट के रूप में हुई। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला के पति से शिकायत लेकर जांच की जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।