महिला पर उसके पति ने बरपाया कहर, होटल में ले जाकर किया उत्पीड़न; बेल्ट से भी पीटा
नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर होटल में उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति उसे होटल ले गया जहां उसकी मर्जी के बिना यौन संबंध बनाए और विरोध करने पर बेल्ट से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मध्यस्थता केंद्र में बातचीत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर होटल में उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पति पर होटल में ले जाकर उत्पीड़न करने और बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है।
महिला ने पति के खिलाफ फेज तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नोएडा फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने पति के साथ रहती है। पति के काम नहीं करने और शराब पीने को लेकर आये दिन झगड़ा होता रहता है।
आरोप है कि सोमवार रात को पति बहाने से एक होटल में ले गया। वहां पर बिना मर्जी के जबरन यौन संबंध बनाए। इसका विरोध करने पर पति आग बबूला हो गया। महिला बेल्ट से पीटा।
शोर मचाने पर पति धमकी देकर भाग गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ध्रुवभूषण दूबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के बीच मध्यस्थता केंद्र की वार्ता के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।