Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NCR Pollution: हवा की रफ्तार घटी, धूल और मिट्टी ने बढ़ाया प्रदूषण, दो दिन 'रेड सिग्नल' के आकड़े दर्ज

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 06:37 PM (IST)

    नोएडा में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ रहा है, हवा की गति कम होने और धूल-मिट्टी के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। रविवार को नोएडा का AQI 180 और ग्रेटर नोएडा का 189 दर्ज किया गया। निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और यातायात भी प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए परेशानी बढ़ रही है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    चेतना राठौर, नोएडा। शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बिगड़ने लगा है। बीते तीन दिनों में हवा की गति चार किमी प्रति घंटा कम हुई है। इन दिनों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। दीपावली का त्योहार नजदीक है। नोएडा- ग्रेटर नोएडा में हवा की स्थिति को धूल और मिट्टी ने बिगाड़ना शुरू कर दिया है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 180 और ग्रेटर नोएडा का 189 दर्ज हुआ। दर्ज हुए प्रदूषण के स्तर के अनुसार हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 10 की मात्रा सामान्य से अधिक रही। यह धूल के छोटे कण होते हैं, हवा में घुलने से प्रदूषण को बढ़ाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर की सड़कों पर नहीं हो रही छिड़काव

    रविवार को दर्ज हुए नोएडा के प्रदूषण के स्तर में सेक्टर-125 क्षेत्र का एक्यूआई 230 बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। एक और 11 अक्टूबर को शहर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे की दर्ज हुई, जबकि शुक्रवार को 12 किमी प्रति घंटे की दर्ज हुई थी। बढ़ते प्रदूषण के बाद भी शहर की सड़कों पर बिना पानी के छिड़काव के झाडू लगाने का कार्य हो रहा है। टूटी सड़कों में सुधार नहीं हो सका है। वाहनों से उड़ती धूल शहर की हवा को बिगाड़ रही है। बढ़ता प्रदूषण बुजुर्ग और बच्चों के लिए सबसे अधिक परेशानी की वजह बनता है।

    आरएमसी प्लांट और हाॅटस्पाॅट पर नहीं दिखा प्रभावी असर

    शहर में प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह निर्माण कार्यों से उड़ती धूल, भारी यातायात और जाम, सड़कों से उड़ती धूल और कई प्रमुख हाट स्पाट हैं जहां प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य किए जाते हैं। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के बाद भी निर्माण कार्य बगैर मानकों के हो रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त लगने वाले जाम से निजात नहीं मिली है। सड़कों और हाट स्पाट पर पानी का छिड़काव संबंधी कार्य अभी शुरू भी नहीं किए गए हैं।

    बीते चार दिनों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई

    दिन नोएडा  ग्रेटर नोएडा
    9 अक्टूबर  113  157
    10 अक्टूबर  193 216
    11 अक्टूबर  225  280
    12 अक्टूबर  180  192

    यह भी पढ़ें- नोएडा में करवाचौथ पर पति ने पेश की मिसाल, पत्नी को किडनी देकर दिया जीवनदान